Redmi Note 7S में कितना दम? पहली नज़र में...
- ख़ास बातें
- Redmi Note 7S में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
- फ्रंट पैनल पर Redmi Note 7S में भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा है
- रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है
सबको चौंकाते हुए Xiaomi इंडिया ने बीते हफ्ते भारत में नए Redmi Note 7S स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी किया। मार्केट में पहले से कंपनी के पास Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro जैसे हैंडसेट हैं, ऐसे में यह थोड़ा चौंकाने वाली बात है कि कंपनी ने अपने ही ग्राहकों को असमंजस डालने की कोशिश क्यों की है। Redmi Note 7S को लॉन्च करने की एक वजह यह हो सकती है कि Xiaomi ग्राहकों को 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन का एक और विकल्प देना चाहती थी। या फिर कंपनी इस फीचर की गैर-मौज़ूदगी को Redmi Note 7 की एक कमी मान रही हो। Xiaomi ने इस कमी को ही दूर करने के लिए Redmi Note 7S को बेहद ही आक्रामक कीमत में पेश किया है। दरअसल, यह चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 7 का ही भारतीय अवतार है।


0 Comments